Bihar News: पथ निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में देरी करने पर एक कंपनी को डिबार कर दिय़ा है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने 17 जुलाई को ही आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश में कहा गया है कि औरंगाबाद में एक सड़क निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार ने अधिक विलंब किया. लिहाजा उक्त कंपनी को अगली निविदा में भाग लेने पर प्रतिबंधित किया जाता है.
पथ निर्माण विभाग के आदेश में कहा गया है कि क्लाय वन श्रेणी के ठेकेदार M/S Surendra Prasad and Company ने पथ प्रमंडल सं०-1, औरंगाबाद अन्तर्गत चिमनी टोला से लंगूराही (0.00 से 9.150किमी ) सड़क के कार्य में बहुत ज्यादा विलंब किया है.
मुख्य अभियंता, दक्षिण, पथ ने 10 जुलाई को रिपोर्ट किया है कि औरंगाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने कई पत्रों के माध्यम से संवेदक M/S Surendra Prasad and Company से स्पष्टीकरण पूछकर Revised work Programme देने को कहा. लेकिन संवेदक द्वारा न तो स्पष्टीकरण का जवाब दिया और न Revised work Programme जमा किया. कंपनी ने कार्य में भी अपेक्षित प्रगति नहीं लाई।
ऐसे में विषयांकित कार्य में कार्यपालक अभियंता द्वारा संवेदक को डिबार करने हेतु अनुशंसा की गई है। अधीक्षण अभियंता, मगध पथ अंचल से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में संवेदक M/S Surendra Prasad and Company को निविदा में भाग लेने से वंचित (Debar) किया जाता है।





