ब्रेकिंग
‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगकानून हाथ में लिया तो खैर नहीं... छात्रों के आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्टकटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्जबिहार में स्मार्ट मीटर के डिफरमेंट चार्ज पर बवाल, बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव; दो घायल‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवार‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगकानून हाथ में लिया तो खैर नहीं... छात्रों के आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्टकटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्जबिहार में स्मार्ट मीटर के डिफरमेंट चार्ज पर बवाल, बिजली कार्यालय में तोड़फोड़ और पथराव; दो घायल‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवार

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत; 20 गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में NH-19 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोधगया से वाराणसी जा रही पर्यटकों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत; 20 गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भवानी होटल के पास एक टूरिस्ट बस और ट्रक-ट्रेलर की जोरदार टक्कर में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश से करीब 40 श्रद्धालु एक धार्मिक यात्रा पर निकले थे. सभी यात्री बोधगया में दर्शन करने के बाद वाराणसी (काशी) जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब 12 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बस ने आगे चल रहे ट्रक-ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी यह भीषण टक्कर हो गई. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे. आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. थोड़ी ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.


हादसे में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के रहने वाले 50 वर्षीय हजरतया, 43 वर्षीय फातमावती और 64 वर्षीय पशुलेट वेंकटेश की मौत हो गई. वहीं घायल यात्रियों में सुभनमा, नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद समेत कई लोग शामिल हैं. इनमें 7 से 8 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है.


घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की. वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.


पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही, तेज रफ्तार और ओवरटेक की संभावना समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.