ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन

औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन

Bihar Police: औरंगाबाद के रफीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई मुक्ति देव निराला का ग्रामीणों के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में जांच के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया...

औरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबन
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police: औरंगाबाद के रफीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई मुक्ति देव निराला पर शराब के नशे में ग्रामीणों से नोकझोंक और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


मामला रफीगंज सरकारी अस्पताल के समीप का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एएसआई मुक्ति देव निराला अब्दुलपुर की ओर से रफीगंज नगर पंचायत के एक जनप्रतिनिधि के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे. इसी दौरान सरकारी अस्पताल के पास उनकी एक अन्य बाइक पर सवार दो लोगों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई.


घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि एएसआई शराब के नशे में थे और लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा.


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया. औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 आदित्य कुमार ने मामले की टेलीफोनिक पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच कर इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई थी. इसके बाद मुक्ति देव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.


रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


एएसआई के निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी इस मामले को लेकर चर्चा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय अनुशासन का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.