ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

घुमाने के बहाने बाहर ले गए... फिर दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी; नेपाल से आई महिला से रेप

Bihar Crime News: औरंगाबाद में एक नेपाली महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया...

घुमाने के बहाने बाहर ले गए... फिर दोस्तों संग मिलकर की दरिंदगी; नेपाल से आई महिला से रेप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में नेपाल की 20 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन युवक महिला को बच्चों को घुमाने के बहाने सिंचाई कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गए और वहां उसके साथ वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.


घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. पीड़िता के अनुसार, एक नाबालिग ने उसके बच्चों को घुमाने की बात कहकर उसे साथ चलने के लिए कहा. इसके बाद वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ उसके साथ चली गई. आरोप है कि नाबालिग उसे एक ऑटो में लेकर गया, जिसमें जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार पहले से मौजूद थे.


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों उसे पहले शहर में घुमाने के बाद सिंचाई कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गए. वहां उसके साथ जबरन वारदात की गई. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप है. बच्चों का ध्यान भटकाने के लिए उन्हें मोबाइल दे दिया गया था.


घटना के बाद आरोपित महिला को नगर थाना के पास पानी की टंकी के समीप छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता ने रात में अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बुधवार को पति-पत्नी नगर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी.


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महुआ शहीद मोहल्ला निवासी जीतू उर्फ पाली और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपित नाबालिग है. बताया जा रहा है कि जीतू और अभिषेक शहर में ऑटो चलाते हैं.


नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.


बुधवार को दोनों बालिग आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, नाबालिग आरोपित को सुरक्षित स्थान भेजा गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.


पीड़िता के पति ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और बच्चे पहली पत्नी से हैं. इसके बाद उन्होंने पीड़िता से दूसरी शादी की थी. वह वर्तमान में शहर में घूमकर चाय बेचने का काम करते हैं. बच्चों के अपनी मां के बाजार जाने की जानकारी देने के बाद उन्हें घटना के बारे में पता चला.