ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला 50 हजार का इनामी अपराधी, 7 साल से था फरार

औरंगाबाद के नबीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी बादल कुमार 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी निकला। पुलिस के मुताबिक वह पिछले 7 साल से फरार था और उसके खिलाफ नबीनगर व टंडवा थानों में चार मामले दर्ज हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ गंदा काम करने के आरोपी को जब गिरफ्तार किया, तो वह 50 हजार का ईनामी अपराधी निकला। पुलिस की नजरों में वह पिछले सात साल से फरार चल रहा था और पुलिस  उसे सरगर्मी से तलाश रही थी। अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।


नाबालिग किशोरी के साथ गंदा काम मामले में पुलिस ने दो को किया था नामजद-औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ)-1 सुशील कुमार ने सोमवार की शाम यहां बताया कि 25 अगस्त को नबीनगर पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ गंदा काम करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत दो अपराधियों के खिलाफ नबीनगर थाना कांड संख्या-225/26 दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मामला दर्ज करने के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।


एसआइटी ने दूसरे आरोपी को दबोंचा तो निकला 50 हजार का ईनामी अपराधी-एसडीपीओ-1 ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया था। साथ ही मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। मामले में एसआइटी ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के बाद दूसरे आरोपी को सोमवार को नबीनगर थाना क्षेत्र में शिवसागर हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।


 इसके बाद सत्यापन में उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के 50 हजार के ईनामी अपराधी बादल कुमार के रूप में की गई, जिसे पुलिस पिछ्ले 7 साल से सरगर्मी से तलाश रही थी। मामले में पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने स्वीकार किया अपराध, इन मामलों में थी तलाश-गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपराधी ने पुलिस के समक्ष अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


गिरफ्तार अपराधी के  खिलाफ नबीनगर और  टंडवा थाना मिलाकर कुल चार मामले दर्ज है। इन मामलों को लेकर पुलिस उसे पिछ्ले 7 साल से सरगर्मी से तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लग पा रहा था। इस बार उसकी गिरफ्तारी से पुलिस की यह तलाश पूरी हो गई। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ  नबीनगर थाना में कांड संख्या-398/23, 322/119, 288/24 एवं टंडवा थाना में कांड-68/25 पहले से दर्ज है।