ब्रेकिंग
बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी

अरवल में उफान पर पुनपुन नदी, कई गांव बाढ़ से घिरे; हादसे का शिकार होने से बची यात्री बस

Bihar Flood: पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से सोनभद्र वंशी सूर्यपुर के कई गांव बाढ़ से घिर गए हैं। प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित है। बुधवार को गया जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।

Bihar Flood
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: पुनपुन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण मंगलवार की रात अरवल के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। गांवों के साथ-साथ प्रमुख सड़कों पर भी पानी फैल गया है। बुधवार को बाढ़ के तेज बहाव के बीच एक यात्री बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।



सोनभद्र से गया जा रही हरिओम नामक यात्री बस का एक पहिया सड़क से नीचे उतरकर बाढ़ के पानी में चला गया। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर किसी तरह बस को नियंत्रित किया। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई और सभी सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।



ग्रामीणों ने बस को विद्युत तार के सहारे एक पेड़ से बांध दिया, ताकि पानी के तेज बहाव में बस बहकर दूर न चली जाए। बताया जाता है कि सोनभद्र-शादीपुर वाया मानिकपुर पथ पर शादीपुर गांव के समीप करीब छह फीट पानी सड़क पर बह रहा है। तेज बहाव के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित है। इसके बावजूद बस चालक पानी से होकर वाहन निकालने का प्रयास कर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।



कई इलाकों का सड़क संपर्क टूटा

सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर बाढ़ का पानी फैल जाने से पड़ोसी प्रखंड करपी और कुर्था से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। वहीं, पड़ोसी जिलों गया और औरंगाबाद से भी सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।



पुनपुन नदी के आसपास बसे गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अधिकांश गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर पानी की तेज धारा बह रही है। शादीपुर गांव के लोगों के लिए गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।



स्कूल और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित

बाढ़ के पानी से प्रखंड के अधिकांश विद्यालय भी घिर गए हैं। कई स्कूलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है। सड़क संपर्क टूटने के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के सामान, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिगड़ती बाढ़ की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता