ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

सीने पर गिरा कोबरा, उंगली में डसा… फिर भी जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल पहुंचा शख्स; ऐसे बची जान

Bihar News: अरवल के करपी में एक शख्स जिंदा कोबरा सांप हाथ में लेकर अस्पताल पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सर्पदंश के बावजूद समय पर इलाज मिलने से उसकी जान...

सीने पर गिरा कोबरा, उंगली में डसा… फिर भी जिंदा सांप पकड़कर अस्पताल पहुंचा शख्स; ऐसे बची जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के अरवल जिले के करपी प्रखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहां एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार होने के बावजूद अद्भुत साहस दिखाते हुए जिंदा कोबरा सांप को हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। इस अनोखे दृश्य को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


मामला करपी के दक्षिणवारी मठिया गांव का है, जहां 50 वर्षीय विजय कुमार बुधवार तड़के करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उनके हाथ में जिंदा कोबरा सांप था, जिसे देखकर वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी भी घबरा गए। बताया जाता है कि विजय कुमार अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक एक कोबरा उनके सीने पर गिर पड़ा। नींद खुलते ही उन्होंने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तुरंत सांप को पकड़ लिया। इसी दौरान सांप ने उनकी उंगली में काट लिया।


सर्पदंश के बावजूद विजय कुमार ने संयम नहीं खोया और उसी सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंच गए, ताकि डॉक्टरों को सही जानकारी मिल सके। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार यह बेहद जोखिम भरा कदम है और आम लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।


अस्पताल में इस अप्रत्याशित स्थिति को देखकर कुछ समय के लिए कर्मचारी भी असमंजस में पड़ गए, लेकिन सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत इलाज शुरू कराया और मरीज को एंटी स्नेक वेनम दिया गया।


समय पर इलाज मिलने के कारण विजय कुमार की हालत जल्द ही सामान्य हो गई और उनकी जान बच गई। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं है।


इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में किसी भी तरह की देरी न करें और सीधे अस्पताल जाएं। झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में पड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही यह भी सलाह दी गई कि सांप को पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे खतरा और बढ़ सकता है।