ब्रेकिंग
बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल

प्रेम-प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा

अरवल के करपी प्रखंड में प्रेम-प्रसंग से परेशान युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा, काउंसलिंग जारी।

बिहार न्यूज
लोगों की उमड़ी भारी भीड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: आजकल युवा वर्ग को ना जाने क्या हो गया है? हर बात पर ये लोग टावर पर चढ़ जा रहे हैं। कभी कोई मोबाइल टावर पर चढ़ जाता है, तो कोई बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू और बसंती की तरह अपनी मांगें मनवाने के लिए जिद्द करने लगता है। जब तक इनकी बातें नहीं मानी जाती तब तक ये टावर से नीचे नहीं उतरते हैं। इस दौरान घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहता है। 


ऐसा ही ड्रामा आज अरवल जिले के करपी प्रखंड के रामकिसुन बिगहा गांव में देखने को मिला। जहां शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग से आहत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गयी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती अपने प्रेम संबंध को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी और इसी भावुकता में उसने यह कदम उठा लिया। जैसे ही लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा, तुरंत करपी थाना पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब पांच घंटे तक चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए युवती को समझाने की कोशिश की। अंततः काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।


रेस्क्यू के बाद युवती को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

अरवल से मृत्युंजय की रिपोर्ट

टैग्स