ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

अरवल में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मां दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

अरवल में नवरात्रि पर मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सप्तमी पूजा के अवसर पर मंदिरों और पंडालों में भक्तों ने मां की आराधना कर भक्तिमय वातावरण बना दिया।

बिहार
अरवल में दूर्गा पूजा की धूम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेभर में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सप्तमी पूजा के मौके पर मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ मां की पहली झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। जिले के मेहंदिया, पहलेजा, लोदीपुर देवी मंदिर समेत विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां की आराधना शुरू कर दी।


स्थानीय आचार्य अरुण पाठक ने बताया कि नवरात्रि में जो भी भक्त सच्चे मन और लगन के साथ मां की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस विश्वास के साथ लोग मां की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कई भक्त मां की प्रतिमा का दर्शन कर गदगद हो उठे, तो कई श्रद्धालु इस क्षण को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल से मां की प्रतिमा के फोटो खींचते भी नजर आए।


मां की आराधना के साथ-साथ पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों और पाठ का दौर भी शुरू हो गया है। जगह-जगह देवी गीत और भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा समिति और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडालों में प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की भी व्यापक स्तर पर तैनाती की गई है|

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें