ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

मतगणना के दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज: अरवल और बेतिया सहित कई जिलों में 14 नवंबर को छुट्टी की घोषणा

बिहार में 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर अरवल और बेतिया सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

बिहार
मतगणना के दिन स्कूल बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL/BETTIAH: पटना, गोपालगंज, बेतिया, अरवल सहित कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को कल बंद करने का आदेश जिला प्रशासन ने लिया है। 14 नवंबर को होने वाले मतगणना कार्य को लेकर यह फैसला लिया गया है। 


अरवल जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मतगणना कार्यों को देखते हुए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। 


इसके तहत सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय एवं कोचिंग संस्थान सभी प्रकार के पठन-पाठन कार्यों के लिए दिनांक 14 नवंबर, 2025 को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।


बच्चों की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के तहत पश्चिम चम्पारण जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवम्बर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। अब 14 नवम्बर (शुक्रवार) को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित बाजार समिति, बेतिया में होगी।


मतगणना के दिन संभावित भीड़भाड़ और शहर के विभिन्न मार्गों पर राजनीतिक दलों के वाहनों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी  धर्मेन्द्र कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा–163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री–स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान 14 नवम्बर को बंद रहेंगे। 


उन्होंने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात की सुगमता और मतगणना कार्य के निर्विघ्न संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतगणना दिवस पर अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएँ और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।


टैग्स