ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके

धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक

Bihar News: रानीगंज पशु अस्पताल के गोदाम में सुबह-सुबह लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और जरूरी सामान जलकर राख हो गए। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं घटना के...

धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: अररिया के रानीगंज मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग में पशुओं के इलाज के लिए रखी लाखों रुपये की दवाइयां, सिरिंज, नीडल, वैक्सीन और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री जलकर राख हो गई. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


जानकारी के अनुसार, आग बुधवार सुबह करीब पांच बजे लगी. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पशु अस्पताल के गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं. इसके बाद अस्पताल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई. देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया.


सूचना मिलते ही रानीगंज थाना और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था.


पशु अस्पताल के एलएसए विष्णु कुमार ने बताया कि गोदाम में पशुओं के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में दवाइयां, सिरिंज, वैक्सीन, नीडल, जरूरी चिकित्सा सामग्री और कुछ कागजात रखे हुए थे. आग में ये सभी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अस्पताल कर्मियों ने आशंका जताई है कि परिसर में आने वाले कुछ नशेड़ियों की वजह से आग लगी हो सकती है. उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों का आना-जाना रहता है और इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है.


रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं.