ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: बच्चों से बेंच ढुलवाने वाली दो महिला शिक्षक सस्पेंड; वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन

Bihar News: अररिया के फारबिसगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय खजूरबाड़ी में बच्चों से बेंच ढुलवाने के मामले में दो शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग की जांच में जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जानिए

Bihar Teacher News: बच्चों से बेंच ढुलवाने वाली दो महिला शिक्षक सस्पेंड; वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के अररिया जिले में विद्यालय परिसर में बच्चों से बेंच ढुलवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. फारबिसगंज प्रखंड के खजूरबाड़ी प्राथमिक विद्यालय की विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.


यह मामला फारबिसगंज प्रखंड के वार्ड संख्या-10 स्थित प्राथमिक विद्यालय, खजूरबाड़ी का है. आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलजमाव होने के कारण विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन ने बच्चों से बेंच ढुलवाई और उसी बेंच पर बैठकर विद्यालय परिसर में प्रवेश किया. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया.


मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने 16 जुलाई को दोनों शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा था. विशिष्ट शिक्षिका अफसाना परवीन और प्रधान शिक्षिका नीलिमा पाठक ने 17 जुलाई को अपना जवाब सौंपा, लेकिन विभाग ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना.


जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि दोनों शिक्षिकाओं का आचरण लापरवाही, विभागीय निर्देशों की अनदेखी और सरकारी सेवक के आचरण के खिलाफ है. इसके अलावा यह बच्चों के अधिकारों और शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2011 के प्रावधानों का भी उल्लंघन माना गया.


इसी आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है.


निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, फारबिसगंज निर्धारित किया गया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. वहीं शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.