ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड

Bihar News: सहायक अभियंता ने 'अभियंता प्रमुख' को किया 'बेइज्जत'! शिकायत के बाद पथ निर्माण विभाग ने आरोपी A.E. को किया 'सस्पेंड'

पथ निर्माण विभाग में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है, जहां सहायक अभियंता विजय कुमार यादव ने वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

Bihar News, पथ निर्माण विभाग, सहायक अभियंता सस्पेंड, विजय कुमार यादव, अररिया सड़क निर्माण, दिलीप जायसवाल, इंजीनियर विवाद, बिहार इंजीनियर सस्पेंशन
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पथ निर्माण विभाग के जूनियर ने सीनियर इंजीनियर को बेइज्जत कर दिया. शिकायत के बाद आरोपी सहायक अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, पथ निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री दिलीप जायसवाल को एक सड़क निर्माण का कार्यारंभ करना था, अभियंता प्रमुख ने जब सहायक अभियंता से कई बिंदुओं पर पूछ ताछ की तब सहायक अभियंता ने उनके साथ अभद्रता की.  

पथ निर्माण विभाग के मंत्री को 03 अप्रैल 2026 को पथ प्रमंडल, अररिया अंतर्गत जयनगर से घुरना भाया नरपतगंज पथ के निर्माण हेतु कार्यारंभ करना था. इसके लिए कार्यक्रम आयोजित की गई थी. जिसमें अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) एवं पथ प्रमंडल अररिया के सहायक अभियंता विजय कुमार यादव उपस्थित थे। अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) ने जब विषयगत पथ के प्राक्कलन के संबंध में सहायक अभियंता विजय यादवसे कुछ बिन्दुओं पर जानकारी मांगी. इसके बाद सहायक अभियंता ने अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) के साथ अभद्रतापूर्ण गैर जिम्मेदराना रवैया अपनाते हुए प्राक्कलन के संबंध में किसी भी तरह का संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. 

अभियंता प्रमुख ने इसकी शिकायत पथ निर्माण विभाग से की. विभाग ने सख्त रूख अपनाते हुए विजय यादव को कार्य के प्रति लापरवाही / उदासीनता, उच्चाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार एवं गैर जिम्मेदार रवैयाके आरोप में सस्पेंड कर दिया. निलंबन अवधि में यादव का मुख्यालय अभियंता प्रमुख (मुख्यालय), पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना का कार्यालय निर्धारित किया गया है.