ब्रेकिंग
Bihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानगया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गयाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानगया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गया

100 की रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो की कार से टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत

अररिया-पूर्णिया मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मारुति ब्रेजा की टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

बिहार न्यूज
अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार पर टूटा कहर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया-पूर्णिया मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुसियार गांव पार्क के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे के आस-पास की है जहां स्कॉर्पियो लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर चल रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे रेलिंग से टकराई और फिर सामने से आ रही मारुति ब्रेजा से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में साइकिल सवार मोहम्मद कोनेन (25), निवासी गैयारी गांव, अररिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में सवार पूर्णिया जिले के बिशनपुर गांव निवासी मयानंद झा (60), शांति देवी (60) और उनके पुत्र गौतम कुमार झा (49) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शांति देवी और गौतम कुमार मां-बेटे थे, जबकि मयानंद झा उनके देवर थे।


बताया गया कि स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो मधेपुरा जिले के रामनगर में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में स्कॉर्पियो और ब्रेजा में सवार कुल 10 लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि जवाहर झा (60), लक्ष्मी ठाकुर (43), मधुलता देवी (55) समेत अन्य घायलों का इलाज जारी है। घायल जवाहर झा ने बताया कि पूरा परिवार अपने मामा के क्रिया-कर्म में शामिल होने रामनगर जा रहा था।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।