ब्रेकिंग
'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...

बिहार में दर्दनाक हादसा: मिट्टी निकालने के दौरान तीन बच्चियां नदी में डूबीं, तलाश में जुटी NDRF की टीम

Bihar News: अररिया के जोकीहाट स्थित उदा घाट पर बकरा नदी से मिट्टी निकालने के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। महलगांव पुलिस और NDRF की टीम बच्चियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महलगांव थाना क्षेत्र के उदा घाट स्थित बकरा नदी में मिट्टी निकालने के दौरान तीन बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महलगांव थाना पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और बच्चियों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।




हादसे का शिकार हुई बच्चियों की पहचान चीरह पंचायत के वार्ड संख्या चार, उदा गांव निवासी 12 वर्षीय नजदा परवीन, 13 वर्षीय रौफत और 13 वर्षीय ऐनाज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां सोमवार को उदा घाट के पास बकरा नदी से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आ गईं और डूब गईं। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक तीनों बच्चियां पानी में डूब चुकी थीं। हादसे की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। सूचना मिलने के बाद महलगांव थाना पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों और विशेष उपकरणों की मदद से नदी के गहरे पानी में बच्चियों की तलाश की जा रही है।




काफी मशक्कत के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक तीनों बच्चियों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, नदी में तलाश अभियान जारी है। हादसे के बाद उदा गांव में शोक और चिंता का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता