ब्रेकिंग
दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?

शादी की तैयारी के लिए बिहार आए यूपी के युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: अररिया के बथनाहा में शादी की तैयारियों के बीच एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। यूपी के बहराइच से आए युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट..

शादी की तैयारी के लिए बिहार आए यूपी के युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उत्तर प्रदेश से आए एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला. घटना जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 स्थित बथनाहा की है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी साहुल के रूप में हुई है. वह अपनी शादी की तैयारियों के सिलसिले में रिश्तेदारों के घर आया था, लेकिन सोमवार सुबह उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.


सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तुरंत बथनाहा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया.


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि साहुल रविवार को ही बहराइच से बथनाहा आया था. उसके कुछ रिश्तेदार वार्ड संख्या-27 के गुदरी हाट के पास किराए के मकान में रहकर फूलों का कारोबार करते हैं. साहुल उन्हीं के पास ठहरा हुआ था. परिजनों के अनुसार उसकी शादी तय हो चुकी थी और उसी सिलसिले में वह अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था.


युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि युवक रात के समय छत से गिर गया होगा, जबकि कुछ लोग इस मौत को संदिग्ध मानते हुए किसी आपराधिक घटना की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है.


बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है.