ब्रेकिंग
बिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

अररिया का आतंक मोहम्मद मेजर गिरफ्तार, बच्चियों और महिलाओं को बनाता था अपना शिकार

PATNA : अररिया में आतंक का पर्याय बने मोहम्मद मेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मेजर की दबंगई से गांव के लोग परेशान थे. उसके डर से लोग कुछ बोलने से परहेज करते थे. पुलिस के रिका

अररिया का आतंक मोहम्मद मेजर गिरफ्तार, बच्चियों और महिलाओं को बनाता था अपना शिकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अररिया में आतंक का पर्याय बने मोहम्मद मेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मेजर की दबंगई से गांव के लोग परेशान थे. उसके डर से लोग कुछ बोलने से परहेज करते थे. पुलिस के रिकार्ड में भी मेजर के खिलाफ तीन मामले दुष्कर्म के और एक अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के दर्ज थे.


अपराधी मेजर को भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी हृदय कांत ने दी. आरोपी ने भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिसंबर को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस को कबसे आरोपी की तलाश थी. रविवार को वह नेपाल भागने के फिराक में अररिया पहुंचा था. यहां से नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था. इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस ने चांदनी चौक से पकड़ लिया.


एसपी ने नगर थाना में सोमवार को पत्रकारों को बताया कि दुष्कर्म के आरोपित मेजर को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि मेजर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी. वह अपने ठिकाने बदलता रहा. पुलिस उसके पीछे लगी थी. आरोपित भरगामा से भागने के बाद दिल्ली, नोएडा, मेरठ, गुड़गांव, हरियाणा के सोहना सिटी आदि जगहों पर गया. जहां पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी किया. लेकिन वह बच निकला था.


एसपी ने बताया कि इसपर अररिया जिले में तीन मामले व पूर्णिया के जानकीनगर में एक मामला दर्ज है. एक मामले में मेजर जेल भी जा चुका है. पुलिस पूर्व के मामले में इसकी तलाश कर रही थी. इसके घर की कुर्की जब्ती करने की तैयार में थी. इसबीच इसने एक और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया.