ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार बिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंरेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़? पानी में बैक्टीरिया, गंदे शौचालय और सुविधाओं की कमी; CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाकौन सा दारू बिहार में नहीं मिल रहा? शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा..सत्ता में बैठे लोग चला रहे रैकेट नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 5 खास मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ती है भक्तों की भीड़; जानिए क्या है मान्यताकरोड़पति रहते पत्नी और चारों बच्चों को फूटी कोड़ी नहीं दी, मौत के बाद लावारिस की तरह हुआ दाह संस्कार

Bihar Crime News: मासूमों का विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला के पेट में मारी गोली; हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के आरा शहर में बच्चों के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान चली गोली एक महिला को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी...

Bihar Crime News: मासूमों का विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला के पेट में मारी गोली; हालत नाजुक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवीजान के हाता में हुई इस घटना में एक महिला को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।


घायल महिला की पहचान मौलाबाग बीवीजान के हाता निवासी धनजी कुमार की 21 वर्षीय पत्नी सपना देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह झगड़ा बड़े लोगों तक पहुंच गया और मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।


घटना के दौरान चली गोली सपना देवी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।


परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई, जिसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।


पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोलीबारी की इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।