ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...

शाहरुख और आकाश अंबानी के बाद 3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे छोटे सरकार, जगदंबा मंदिर में की गई कार की पूजा

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' के लिए 3 करोड़ की Land Cruiser ZX खरीदी गई। जेल में बंद अनंत सिंह ने अपने जन्मदिन पर यह कार दिल्ली से मंगवाई है.

bihar
लैंड क्रूजर से चलेंगे छोटे सरकार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जिस LAND Cruiser ZX  का से चलते हैं अब उसी कार से बिहार के छोटे सरकार भी चलेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की जिन्हें क्षेत्र की जनता प्यार से छोटे सरकार कहती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह का जन्मदिन था। इसी मौके पर  LAND Cruiser ZX खरीदी गई थी। 


फिलहाल मोकामा शूटआउट में अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। LAND Cruiser ZX को उनके लिए दिल्ली से मंगवाया गया है। अनंत सिंह के करीबी चंदन ने बताया कि इसकी कीमत 3 करोड़ है। दिल्ली से पटना लाने के बाद नई गाड़ी को बड़हिया के जगदंबा मंदिर में ले जाया गया जहां कार की पूजा की गयी। पूजा के बाद सफेद रंग की LAND Cruiser ZX को पटना स्थित अनंत सिंह के आवास पर लगा दिया गया है।


अनंत सिंह को उनके समर्थक 'छोटे सरकार' के नाम से पुकारते हैं। राजनीति में उनकी दबंग छवि और भव्य लाइफस्टाइल हमेशा सुर्खियों में रही है। यह नई लग्जरी गाड़ी न सिर्फ उनके रुतबे को और बढ़ाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जेल में रहने के बावजूद उनका रसूख और पहचान बरकरार है। Land Cruiser ZX अपने पावर, सेफ्टी और लग्जरी के लिए मशहूर है। भारत में इसकी कीमत 2.5 से 3.5 करोड़ के बीच बताई जाती है, और यह देश की सबसे सुरक्षित और ताकतवर SUV में से एक मानी जाती है।


टैग्स