ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

बीमार हुए अनंत सिंह, इलाज के लिए बेऊर जेल से ले जाए गए PMCH

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अभी बीमार चल रहे हैं. उन्‍हें पेट दर्द और सर्वाइकल पेन की शिकायत है. बताया जाता है कि दर्द बढ़ने के कारण उन्हें मंगलवार को बेउर जेल स

बीमार हुए अनंत सिंह, इलाज के लिए बेऊर जेल से ले जाए गए PMCH
Anamika
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अभी बीमार चल रहे हैं. उन्‍हें पेट दर्द और सर्वाइकल पेन की शिकायत है. बताया जाता है कि दर्द बढ़ने के कारण उन्हें मंगलवार को बेउर जेल से पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए ले जाया गया. इस दौरान पुलिस की सुरक्षा पूरी तरह टाइट थी. इलाज के बाद उन्हें वापस बेऊर जेल ले जाया गया.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को पेट में दर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत के बाद पटना पीएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजद विधायक को कंप्लीट बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है.




बताया जाता है कि पिछले महीन से ही लगातार पेट दर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत जेल प्रशासन से कर रहे थे. जिसके बाद जेल में ही उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा था, लेकिन आराम नहीं मिलने के बाद मंगलवार को सुबह तकरीबन 9:30 बजे उन्हें बेऊर से  पीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आराम करने और एक्सरसाइज करने की सलाह दी है.