ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

BIHAR NEWS : मजदूर पर गिरा लोहे का प्लेट, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां आयरन फैक्ट्री में मजदूर पर लोहे का प्लेट गिर गया। इसके बाद मजदूर की मौत हो गई। इस मौत के बाद

BIHAR NEWS : मजदूर पर गिरा लोहे का प्लेट, मौके पर हुई मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां आयरन फैक्ट्री में मजदूर पर लोहे का प्लेट गिर गया। इसके बाद मजदूर की मौत हो गई। इस मौत के बाद सड़क पर बवाल हुआ। घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। 


जानकारी के अनुसार, पटना से सटे बाढ़ मेें स्थिति एनटीपीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महम्मदपुर के पास स्थित लोहे की फैक्ट्री में हुए हादसे के दौरान मजदूर जितेंद्र पासवान (35) की मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय उच्च पथ 31 को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दो घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। लोहे की फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का भारी प्लेट उठाया जा रहा था। एक मजदूर की लापरवाही से नीचे काम कर रहे जितेंद्र पासवान के ऊपर प्लेट गिर पड़ा। सिर और छाती में चोट लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद परिजनों ने मृतक के शव के साथ हर राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि आयरन फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का इस्तेमाल नहीं किया गया जिसके कारण मजदूर को जान गंवानी पड़ी। फैक्ट्री प्रबंधन इसके लिए जिम्मेदार है। फैक्ट्री संचालक घटना के बाद फरार हो गया।जितेंद्र लालाबागी का निवासी था जो परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी चार बेटियां है जिसका रो-रो कर बुरा हाल था। एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।