ब्रेकिंग
GOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामद

BIHAR NEWS : PMCH के पास एंबुलेंस चालक की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक एंबुलेंस चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में की गई है। वह मू

BIHAR NEWS : PMCH के पास एंबुलेंस चालक की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक एंबुलेंस चालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में की गई है। वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे। यह घटना बीती रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आसपास की है। 


बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के पीछे वाले गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई और मारपीट की। इस दौरान विनय कुमार दास जब भागने बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी गई। इलाज के क्रम में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि रात में 9 बजकर 40 मिनट के आसपास सूचना मिली कि पीएमसीएच के पीछे वाले गेट पर मरीन ड्राइव के किनारे जहां सभी एंबुलेंस खड़ी रहती है वहां एक एंबुलेंस चालक को गोली मार दी गई है। मृतक की पहचान विनय कुमार दास के रूप में हुई है जो मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले थे। 


इस घटना को लेकर टाउन डाउन एसडीपीओ ने कहा कि विनय कुमार पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में रहते थे. उनकी खुद की एंबुलेंस थी और खुद चलाया करते थे। उन्होंने कहा कि पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बाइक सवार दो बदमाश आए और विनय कुमार के साथ गाली-गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। जब विनय कुमार भागने लगे तो पीछे से दो गोली उन पर फायरिंग की गई।  इसके बाद बदमाश मरीन ड्राइव की ओर से फरार हो गए। विनय कुमार को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में मौत हो गई। 


इधर, घटना के पीछे क्या कुछ विवाद है इस पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में भी पीएमसीएच में एंबुलेंस लगाने को लेकर या सवारी चढ़ाने को लेकर चालकों में विवाद होता रहा है। कई बार लड़ाई-झगड़ा हुआ है। अभी तक पूर्ण रूप से घटना के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एंबुलेंस चालकों में कुछ विवाद हुआ होगा। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।