ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना

Bhojpur News: भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर अजय सिंह द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा पहल निरंतर आगे

Bhojpur News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhojpur News: भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर अजय सिंह द्वारा शुरू की गई तीर्थ यात्रा पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को बलुआ पंचायत से एक और जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना किया गया।


बलुआ हनुमान मंदिर परिसर से तीर्थयात्रियों की बस को अजय सिंह के भतीजे धीरज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जत्थे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रियों को विदा करने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे वातावरण में भक्ति व उल्लास का माहौल बना रहा।


अजय सिंह की यह पहल न केवल धार्मिक भावनाओं को सशक्त कर रही है, बल्कि बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी नई दिशा दे रही है। अब तक इस अभियान के तहत 1,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रत्येक जत्था बड़हरा की जनता के दिलों में आस्था और विश्वास की नई रोशनी जगा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता