ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

AIMIM विधायक पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप

KISHANGANJ : किशनगंज के AIMIM विधायक कमरुल होदा के विरुद्ध टाउन थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया. अंचलाधिकारी समीर कुमार के लिखित आवेदन पर टाउन थाना में प्

AIMIM विधायक पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज के AIMIM विधायक कमरुल होदा के विरुद्ध टाउन थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया. अंचलाधिकारी समीर कुमार के लिखित आवेदन पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में विधायक पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. 


बताते चलें कि शनिवार की शाम विधायक अपने समर्थकों के साथ पश्चिम पाली के समीप बैठक कर रहे थे. बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा मामलों का संज्ञान में लिया गया. एसडीएम शहनवाज अहमद नियाज़ी के निर्देश पर सीओ के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया है. एसडीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी प्रकार की बैठक करने की इजाजत नहीं है, इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की बैठक करने को लेकर कार्रवाई की गई है. 


बैठक में खुलेआम कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई, जिससे लेकर मामले में कोविड-19 की धारा जोड़ी गई है. उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. चुनाव आयोग के निर्देश का हर हाल में पालन करना होगा. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता