ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

Agnipath Protest: BJP दफ्तरों की सुरक्षा में SSB जवान तैनात, उपद्रव के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा

PATNA: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ आज भारत बंद है। इस स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। बिहार बंद के दौरान भी कई जगहों से उपद्रव की खबरें सामने

Agnipath Protest: BJP दफ्तरों की सुरक्षा में SSB जवान तैनात, उपद्रव के मद्देनजर बढ़ाई गई सुरक्षा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ आज भारत बंद है। इस स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। बिहार बंद के दौरान भी कई जगहों से उपद्रव की खबरें सामने आई थी। इस दौरान छात्रों ने कई बीजेपी नेताओं घर और कार्यालयों को अपना निशाना बनाया था। आज भारत बंद है ऐसे में उपद्रव के मद्देनजर बिहार के 11 जिलों में बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


पिछले दिनों बीजेपी कार्यालयों और पार्टी नेताओं के घरों पर हुए हमले को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य के 11 जिलों में स्थित बीजेपी कार्यालयों में एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक कार्यालय में एक प्लाटून तैनात रहेगी। एक प्लाटून में एसएसबी के करीब 30 जवान मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, दरभंगा, भागलपुर, नवगछिया, बांका, कटिहार, मधेपुरा और मोतिहारी में बीजेपी के जिला कार्यालय में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।


बता दें कि पिछले दिनों छात्रों ने उग्र आंदोलन के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला बोला था। इसके साथ ही कई जिलों मे बीजेपी कार्यालय को भी निशाना बनाया गया था। उपद्रवियों ने बीजेपी दफ्तरों में जमकर तोड़फोड़ की थी और आग लगा दिया था। जिसके बाद बीजेपी ने उपद्रव के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेवार ठहराया था। ऐसे में भारत बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए बीजेपी दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टैग्स