ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

अगरबत्ती के बाद अब चावल बेचेंगे लालू के लाल, कहा.. मोदी नहीं दे रहे रोजगार तो हम देंगे

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव को अब तक आपने कई रूपों में देखा होगा. कभी वह कृष्ण तो कभी भोले भंडारी बन जाते हैं. कभी वह राज मिस्त

अगरबत्ती के बाद अब चावल बेचेंगे लालू के लाल, कहा.. मोदी नहीं दे रहे रोजगार तो हम देंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव को अब तक आपने कई रूपों में देखा होगा. कभी वह कृष्ण तो कभी भोले भंडारी बन जाते हैं. कभी वह राज मिस्त्री बनकर घर बनाने लगते हैं. लेकिन अब तेजप्रताप को आप नए अवतार में देखेंगे. तेजप्रताप अगरबत्ती का बिजनेस तो पहले से हो कर रहे हैं. लेकिन अब वह चावल भी बेचेंगे.


तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के नाम पर बनाई गई कंपनी एल आर राइस एंड मल्टीग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बसंत पंचमी के मौके पर उत्पाद को बाजार में उतारने का फैसला किया है. पहले केवल पूरे बिहार में चावल का व्यापार किया जाना है. तेज प्रताप यादव इस कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं. 


तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम लोग यदुवंशी हैं, शुरू से बिजनेस में रहे हैं. हम नौजवानों को रोजगार देने का काम कर रहे हैं. 19 लाख देने का वादा किया था मोदी सरकार ने. कोई भी नौजवान आये तो अपने फैक्ट्री में रोजगार देंगे. तेजप्रताप ने स्लोगन दिया है कि अपना उगाइये अपना खाइए. सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. हम लोग किसानों से खरीदेंगे, जिससे किसानों को फायदा होगा.


पगले अगरबत्ती का शुरुआत किये, कोरोना में सब परेशान थे तो हम लोग लालू रसोई शुरू किये. किसान को फायदा पहुचने के लिए ये काम शुरू किये, अपना उगाइये, अपना खाइए, आटा चावल, मैदा सत्तू से शुरुआत कर रहे हैं. आज बसंत पंचमी पर हम चावल से शरुआत कर रहे हैं. सरकार किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. हम लोग हमेशा किसानों को साथ लेकर चलते हैं.




राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन के मकसद से ही एलआर राइस एंड मल्टीग्रेस की शुरुआत की गई है. तेज प्रताप ने योजना बनाई है कि चावल की खरीद सीधे किसानों से की जाएष कंपनी का स्लोगन भी है कि अपना उपजाओ अपना कमाओ और अपना खाओ. बिहार में जिला और ब्लॉक स्तर पर वितरक बहाल करने की भी योजना है.

टैग्स