ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

आंगनबाड़ी सेविका को ढ़ाई साल से नहीं हुआ भुगतान, जनता दरबार में नीतीश बोले.. पूरे राज्य में होगी जांच

PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं होने का मामला आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा. सीएम के जनता दरबार में पहुंचे एक शख्स ने कहा कि ढ

 आंगनबाड़ी सेविका को ढ़ाई साल से नहीं हुआ भुगतान, जनता दरबार में नीतीश बोले.. पूरे राज्य में होगी जांच
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं होने का मामला आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा. सीएम के जनता दरबार में पहुंचे एक शख्स ने कहा कि ढाई साल से उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम कर रही हैं. लेकिन अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया और तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूरे राज्य में ऐसे मामलों की जांच कराने का निर्देश दिया है. 


सीएम नीतीश ने कहा कि जब ऐसे मामले जनता दरबार में सामने आ रहे हैं. तो संभव है कि कई और जगहों पर भी मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा हो. समाज कल्याण विभाग के सचिव को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि तत्काल पूरे राज्य में ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. तो इसे सुनिश्चित कराया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम कर रही है, तो उसे भुगतान होना चाहिए.



आंगनबाड़ी सहायिका से जुड़ा एक ऐसा मामला भी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आया. जिस मामले में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर कई लोग सेवा में आ गए और जो सही सर्टिफिकेट के साथ थे, उनकी नियुक्ति नहीं हुई. मुख्यमंत्री ने इस मामले की भी जांच का निर्देश दिया.