ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

बिहार की राजनीति में फिर एक्टिव हुए कन्हैया कुमार, पूर्णिया में किसान महापंचायत में होंगे शामिल

PURNIYA : बिहार की राजनीति में एक बार फिर वामपंथी नेता और जेएनयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं. लंबे समय से बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहा

बिहार की राजनीति में फिर एक्टिव हुए कन्हैया कुमार, पूर्णिया में किसान महापंचायत में होंगे शामिल
Anamika
2 मिनट

PURNIYA : बिहार की राजनीति में एक बार फिर वामपंथी नेता और जेएनयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं. लंबे समय से बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार की राजनीति से गायब रहे नेता कन्हैया कुमार आज पूर्णिया में किसान महापंचायत में शामिल होंगे. 

आज बिहार के पूर्णिया में देशव्यापी किसान आंदोलन  के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया है. इसी महापंचायत में वामपंथी नेता कन्हैया कुमार समेत कई अन्य दलों के नेता भाग लेंगे. 

यह कार्यक्रम पूर्णिया के इंदिया गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया है. इस किसान महापंचायत में कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह,आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह समेत कई नेता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में आयोजकों ने किसान संगठन से जुड़े अन्य बड़े नेताओं समेत किसानों के आने का भी दावा किया है.

बता दें कि बिहार की बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कन्हैया कुमार बिहार की राजनीति में उतने सक्रिय नहीं हैं. बिहार में लंबे अंतराल के बाद होने वाले कन्हैया कुमार के इस कार्यक्रम पर सभी की निगाहे हैं.