ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल✦भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर कोर्ट ने गिराई गाज, लगा दिया जुर्माना✦बिहार में बदला मौसम, पटना-गया समेत 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद

कटिहार के बरहट रेलवे गुमटी के पास दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत

मृतक दंपती अपने पीछे 20 दिन का नवजात शिशु छोड़ गए हैं, जो अब माता-पिता के साये के बिना बड़ा होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ROB या अंडरपास की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

bihar
ROB नहीं रहने के कारण गई जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बरहट रेलवे गेट के पास रेल ट्रैक पार करते समय एक पति-पत्नी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के निमोल पंचायत के पंचकोणीय गांव निवासी रुबेदी खातून और पति मो0 सजाउल के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दंपती सुबह किसी कार्य से बरहट रेलवे गेट लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस और आजमनगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई.  


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दंपती अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। वो अपने पीछे 20 दिन के नवजात बच्चे को छोड़ गए हैं।  स्थानीय लोगों ने प्रशासन और रेलवे से मांग की है कि इस गेट पर अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह हादसा एक बार फिर से रेलवे ट्रैक पार करते समय सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है।

टैग्स