ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

4 बच्चों की मां के साथ शादी करने प्रेमी पहुंचा कोर्ट, मौके पर पहुंची पत्नी ने कॉलर पकड़ कर पीटा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में गुरुवार को घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दरसल एक आदमी चार बच्चों की मां के साथ शादी रचाने कोर्ट पहुंच गया, लेकिन एन वक्त पर उसकी पत्नी भी वहां पहुंच

4 बच्चों की मां के साथ शादी करने प्रेमी पहुंचा कोर्ट, मौके पर पहुंची पत्नी ने कॉलर पकड़ कर पीटा
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में गुरुवार को घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दरसल एक आदमी चार बच्चों की मां के साथ शादी रचाने कोर्ट पहुंच गया, लेकिन एन वक्त पर उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और पति की कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी. 

पति शादी करने की बात पर अड़ा रहा, जिसके बाद पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई की और परिसर से घसीट कर थाने से बाहर ले जाने लगी,जबकि पति जाने से इनकार कर रहा था. 

हंगामा बढ़ता देख नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमिका चुपके से फरार हो गई. इसके बाद पुलिस पति-पत्नी को अपनी जीप में बैठाकर थाने ले आयी. देर शाम पति ने अपनी पत्नी से थाने पर माफी मांगी, तो पुलिस ने उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया.

औराई थानाक्षेत्र के रतवाड़ा गांव निवासी नफीसा खातून ने बताया कि उसके पति मो. मुस्ताक एक साल पहले कोरलहिया इलाके की रहनेवाली चार बच्चों की मां के साथ फरार हो गये. एक साल तक दोनों दूसरे राज्य में रहे.गुरुवार को उसे पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका से साथ शादी रचाने पहुंची है, इसके बाद वह भी अपनी मां और भाई के साथ कोर्ट पहुंची. तभी समाहरणालय गेट पर उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया. जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी. हालांकि महिला ने थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपित को पीआर बांड भरा कर मुक्त कर दिया.