ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार में खत्म हुआ पुलिस जोन, 12 रेंज का होगा गठन, आईजी और डीआईजी लेवल के अधिकारी होंगे तैनात

PATNA: बिहार में पुलिस जोन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. अब पुलिस जोन की जगह जिलों को 12 रेंजों में बांटा गया है. इनमें पांच जिलों में आईजी स्त्तर के अधिकारी व्यवस्था का जिम्मा संभाले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार में पुलिस जोन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है. अब पुलिस जोन की जगह जिलों को 12 रेंजों में बांटा गया है. इनमें पांच जिलों में आईजी स्त्तर के अधिकारी व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे जबकि सात जिलों में डीआईजी स्तर के अधिकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. विधानसभा में बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की. राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक योजना की बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार के लिए कई नई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए राज्य सरकार तमाम व्यवस्था कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिसकर्मियों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं और उनके लिए साजो सामान की व्यवस्था कर रही है और ऐसे में अब पुलिसवालों को भी रिजल्ट देना होगा. वहीं सीएम ने सबे में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से राज्य के 43 अनुमंडलों में सहायक एसडीपीओ की तैनाती की भी बात कही. उन्होंने कहा कि अपर एसडीपीओ की तैनाती के लिए काम शुरु हो चुका है. सीएम ने कहा कि राज्य में 43 अनुमंडल ऐसे हैं जो काफी बड़े हैं ऐसे में एक एसीडीपीओ से अनुमंडल संभल नहीं रहा है. लिहाजा वहां अपर एसडीपीओ की तैनाती की जा रही है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता