ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ढहने लगा है अनंत सिंह का किला ! गांव पहुंचने से पहले ही हो गई फायरिंग

BADH : लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी की हार के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का किला ढहने लगा है। बाढ़ से लेकर मोकामा तक में इन दिनों इसी बात की चर्चा है अनंत सिंह के गांव लदमा में आज हु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BADH : लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी की हार के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का किला ढहने लगा है। बाढ़ से लेकर मोकामा तक में इन दिनों इसी बात की चर्चा है अनंत सिंह के गांव लदमा में आज हुई फायरिंग की घटना के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि अनंत अपने खुद के गांव में भी कमजोर पड़ने लगे हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह की जीत के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की पकड़ इलाके में ढीली होगी। अनंत सिंह के पुराने दुश्मन और उनके गांव के ही विवेका पहलवान ने लोकसभा चुनाव के दौरान खुलकर ललन सिंह का साथ दिया था और अब विवेका पहलवान का कद लदमा और आसपास के इलाकों में बड़ा हुआ है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी इस बात को बखूबी समझ रहे हैं कि परिस्थितियां अब उनके अनुकूल नहीं है। बाढ़ और मोकामा के इलाके में चलने वाले प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर नकेल कसने की तैयारी से अनंत सिंह पर लगाम लगाने की शुरुआत हुई थी। तीन दिन पहले बाढ़ प्रशासन की तरफ से एनटीपीसी में जनसंवाद लगाने के फैसले को भी आनंद सिंह का बर्चस्व कम करने के करण के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि मोकामा विधायक अनंत सिंह को बुधवार के दिन अपने गांव लदमा पहुंचना था लेकिन उसके पहले ही फायरिंग की घटना हो गई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम भी लदमा में फायरिंग हुई थी। विधायक के आने के पहले गांव का माहौल यह बता रहा है कि अनंत का किला दरकने लगा है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता