ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बेगूसराय में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ क्लर्क, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

BEGUSARAI : सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां विजिलेंस की टीम ने विकास भवन में विधि शाखा के लिपिक के तौ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां विजिलेंस की टीम ने विकास भवन में विधि शाखा के लिपिक के तौर पर कार्यरत संजीव कुमार को मोटी रकम वसूलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम ने डीडीसी कार्यालय में घूस लेते हुए रंगे हाथ क्लर्क को दबोचा है. क्लर्क संजीव कुमार कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात था. संजीव विकास भवन के विधि शाखा में क्लर्क काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि मथुरापुर के रहने वाले पिंटू कुमार ने विजिलेंस की टीम को बताया था कि हाईकोर्ट से 26-4-18 को आदेश मिलने के बावजूद भी विधि शाखा के प्रधान लिपि संजीव कुमार गाड़ी रिलीज करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. आज रविवार के दिन छुट्टी होने के बावजूद भी घूस लेने के चक्कर में संजीव ऑफिस में बैठे हुए थे. आज विजिलेंस की टीम पहले से जाल बिछाकर रखी हुई थी. क्लर्क ने जैसे ही 30 हजार रुपये की मोटी रकम कैश के रूप में रिश्वत ली. इतने पर टीम ने उसपर धावा बोल दिया. वह रंगे हाथ टीम के हत्थे चढ़ गया. निगरानी डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में टीम को ये सफलता हासिल हुई. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता