ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार से विदा होने से पहले राज्यपाल ने की VC की नियुक्ति, विभाष चंद्र झा भागलपुर वि.वि. के कुलपति बने

PATNA: बिहार से मध्य प्रदेश भेजे जा रहे राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी विदाई से ठीक पहले कुलपति की नियुक्ति की है. राज्यपाल ने आज भागलपुर विश्वविद्यालय में नये VC की नियुक्ति कर दी है. प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बिहार से मध्य प्रदेश भेजे जा रहे राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी विदाई से ठीक पहले कुलपति की नियुक्ति की है. राज्यपाल ने आज भागलपुर विश्वविद्यालय में नये VC की नियुक्ति कर दी है. प्रो. विभाष चंद्र झा तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के नये कुलपति बनाये गये हैं. दिन में CM से मिले थे राज्यपाल इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने आज राजभवन पहुंचे थे. दोनों के बीच हुई मुलाकात में नये VC की नियुक्ति पर सहमति बनी. राजभवन और सरकार में सहमति के बाद कुलपति की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गयी. गौरतलब है कि भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पद काफी दिनों से खाली पड़ा था. राजभवन ने भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद को अतिरिक्त प्रभार में दे रखा था. सूबे के दूसरे विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद भी खाली है. लेकिन फिलहाल उन पर सरकार और राजभवन के बीच सहमति नहीं बन पायी है. अब नये राज्यपाल के आने के बाद ही वहां नियुक्ति होने की संभावना है.
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता