ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

UNHRC में पाकिस्तान उठाएगा कश्मीर का मुद्दा, पाक को जवाब देने के लिए तैयार है भारत

DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. हर तरफ से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं हैं. UNHRC यानी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. हर तरफ से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं हैं. UNHRC यानी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान अब कश्मीर का मुद्दा उठाने जा रहा है. UNHRC का सत्र आज से शुरू हो रहा है. पाकिस्तान कश्मीर के मसले पर भारत को UNHRC में घेरना चाहता है. भारत ने भी पाकिस्तान को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है. ऐसा लगता है कि कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेइज्जत होना पड़ेगा. भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद्, यूरोपियन संसद और अमेरिकी कांग्रेस के साथ लगातार कूटनीतिक संपर्क में है ताकि आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में किसी देश का समर्थन न जाए. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी का अभियान छेड़ रखा है. जिनेवा में 9 से 27 सितंबर तक चलने वाले यूएनएचआरसी सत्र में पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी आर्टिकल-370 का मुद्दा उठाएंगे. पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत ने पूरी तैयारी कल ली है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता