ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

नये ट्रैफिक रूल्स के साइड इफेक्ट्स, ‘हेलमेट’ नहीं लगाने पर बस चालक का कटा चालान

NOIDA: देश में लागू किये गये नये ट्रैफिक रूल्स का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है. जबसे नया ट्रैफिक रूल लागू हुआ है, तबसे देश भर में बढ़े चालान को लेकर आए दिन नया विवाद साम

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NOIDA: देश में लागू किये गये नये ट्रैफिक रूल्स का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है. जबसे नया ट्रैफिक रूल लागू हुआ है, तबसे देश भर में बढ़े चालान को लेकर आए दिन नया विवाद सामने आते रहता है.


नोएडा में एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने के कारण कथित रूप से उसका 500 रुपये का चालान काटा गया है. निरंकार सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और शुक्रवार को उनके एक कर्मी ने इस चालान को देखा. 


निरंकार सिंह ने कहा कि वो संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो वो अदालत का भी दरवाजा खटखटाएंगे. वहीं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा. अधिकारी ने कहा कि चालान नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा है बल्कि परिवहन विभाग ने फाइन किया है.