ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

शराब के नशे में टल्ली मिले गुरुजी, एक्टिव पुलिस के रहते बेगूसराय में कहां से आ रही शराब ?

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस का कारनाम ही ऐसा है कि वो रोज सुर्खियों में बनी रहती है. सोमवार को एक शख्स की शराब पीने से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज एक गुरुजी दारु पीकर हं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस का कारनाम ही ऐसा है कि वो रोज सुर्खियों में बनी रहती है. सोमवार को एक शख्स की शराब पीने से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज एक गुरुजी दारु पीकर हंगामा करते पकड़े गए. बेगूसराय में उड़ रहा शराबबंदी का माखौल चेरिया बरियारपुर थाना के मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक गुरुजी शराब पीकर उत्पात मच रहे थे. मौके पर बेगूसराय की एक्टिव पुलिस तो नहीं पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने गुरुजी को पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया. ताज्जुब की बात है कि शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश खुद इतने गंभीर हैं उनके साथ ही डीजीपी कई बार शराब बंद पर नकेल कसने की बात कर चुके हैं फिर बेगूसराय में शराबबंदी का माखौल क्यों उड़ रहा है. किसकी मिली भगत से बेगूसराय में मिल रही है शराब बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी बेगूसराय में शराब का खेल चालू है. लेकिन सवाल यह है कि पुलिस और प्रशासन है और सूबे के मुखिया का इतना सख्त आदेश है फिर किसकी मिली भगत से बेगूसराय में शराब मिल रही है. कौन है जो बेगूसराय में शराब पहुंचाने में मदद कर रहा है. बेगूसराय से जितेन्द्र की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता