ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

RJD की बैठक में फिर से घमासान, लालू के दोनों लाल पर शिवानंद का फिर से हमला, मीसा के जबाव से तिवारी हुए खामोश

PATNA: दुर्दिन झेल रही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी पार्टी के भीतर का घमासान खुलकर सामने आ गया. RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लालू के दोनों लाल यानि तेज

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: दुर्दिन झेल रही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी पार्टी के भीतर का घमासान खुलकर सामने आ गया. RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लालू के दोनों लाल यानि तेजस्वी और तेजप्रताप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी एक ही जाति के लोगों से घिरे हैं तो तेजप्रताप पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं. तिवारी ने मीसा भारती पर भी सवाल उठाये लेकिन मीसा ने उन्हें ऐसा जबाव  दिया कि उनसे कुछ बोलते ही नहीं बना. तेजप्रताप पर कार्रवाई की मांग राजद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शिवानंद तिवारी ने तेजप्रताप यादव का नाम लिए बगैर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि जहानाबाद की सीट RJD जीतते जीतते हार गयी. इसके लिए कौन जिम्मेवार है. क्या उस पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिये. पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए अगर कार्रवाई होती है उन सब पर होनी चाहिये जो पार्टी का विरोध कर रहे हैं. गौरतलब है कि जहानाबाद में तेजप्रताप यादव ने अपना अलग उम्मीदवार खड़ा कर दिया था. नतीजा ये हुआ कि बहुत कम अंतर से RJD प्रत्याशी सुरेंद्र यादव चुनाव हार गये. तेजस्वी पर भी निशाना शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव एक ही जाति के लोगों से घिरे रहते हैं. उनके आगे पीछे एक ही किस्म के लोग रहते हैं. जबकि तेजस्वी को सबों का भरोसा जीतना चाहिये. एक ही जाति के लोगों से घिरे रहने के कारण तेजस्वी की इमेज खराब हो रही है. मीसा ने दिया शिवानंद को जबाव इससे पहले मीसा भारती पर भी शिवानंद तिवारी ने निशाना साधा . शिवानंद तिवारी ने कहा कि राजद स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मीसा भारती को कई बार फोन किया गया, मैसेज भेजा गया लेकिन मैसेज का कोई जबाव नहीं आया. शिवानंद के आरोप से नाराज मीसा भारती ने लगे हाथों जबाव दे दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें भेजे गये मैसेज किसी काम के नहीं थे. कोई काम का मैसेज होता तो वे जबाव देती. मीसा भारती के पलटवार करते ही शिवानंद तिवारी ने अपने भाषण का टॉपिक ही बदल दिया. गणेश सम्राट की रिपोर्ट  
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता