ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

राज्य के गरीब सवर्णों को मेडिकल कॉलेजों में मिला आरक्षण, पहली बार 95 सीटें रिजर्व

PATNA: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एमबीबीएस में आरक्षण की शुरुआत हो गई है। बिहार के सभी 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गरीब सवर्णों यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सीटें आरक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एमबीबीएस में आरक्षण की शुरुआत हो गई है। बिहार के सभी 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में गरीब सवर्णों यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए आरक्षण कोटे को लागू करते हुए नई लिस्ट जारी कर दी है। https://www.youtube.com/watch?v=seq82Ij5GaE&feature=youtu.be सरकार की तरफ से जारी की गई नई सूची के मुताबिक एमबीबीएस की कुल 95 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए रिजर्व की गई हैं। बिहार के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 943 सीटें हैं इनमें से 95 गरीब सवर्णों को मिलेंगी। आरक्षण कोटे के मुताबिक पीएमसीएच में इस वर्ग से आने वाले 15 छात्र-छात्राओं को एडमिशन मिलेगा जबकि दरभंगा मेडिकल कॉलेज, नालंदा मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज, गया मेडिकल कॉलेज, भागलपुर मेडिकल कॉलेज, बेतिया मेडिकल कॉलेज, आईजीआईएमएस और पावापुरी मेडिकल कॉलेजों में 10 सीटें आरक्षित की गई हैं। सरकार की तरफ से आरक्षण की नई लिस्ट बिहार संयुक्त प्रवेश प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद को मुहैया करा दी गई है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता