ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

फाइटर जेट ‘तेजस’ में आज उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

BENGALURU: पहली बार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे. दो सीटों वाले स्वदेश निर्मित इस लड़ाकू विमान में रक्षा मंत्री तमिलनाडु के सुलूर एयरफोर्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BENGALURU: पहली बार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरेंगे. दो सीटों वाले स्वदेश निर्मित इस लड़ाकू विमान में रक्षा मंत्री तमिलनाडु के सुलूर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरेंगे. सुलूर एयरफोर्स स्टेशन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उड़ान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने डिजाइन और विकसित किया है. इस सिंगल-इंजन फाइटर के शामिल होने से भारतीय वायुसेना को मिग -21 बाइसन विमान को बदलने की अनुमति मिल जाएगी. दिसंबर 2017 में भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस विमानों के लिए प्रस्ताव जारी किया था. 83 तेजस विमानों में से 10 दो सीट वाले होंगे और भारतीय वायुसेना इन विमानों का इस्तेमाल अपने पायलटों के प्रशिक्षण के लिए करेगी. 3 साल पहले ही तेजस को वायुसेना में शामिल किया गया था. अब तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितंबर को भारत के कीव-स्तर के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर अरब सागर में पूरा दिन बिताएंगे. इससे पहले उसी दिन आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किया जाएगा. आईएनएस खंडेरी भारत की दूसरी स्कार्पियन-वर्ग की मारक पनडुब्बी है, जिसे पी-17 शिवालिक वर्ग के युद्धपोत के साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा और 28 सितंबर को ही रक्षा मंत्री विमान वाहक ड्राइडॉक की आधारशिला रखेंगे. https://youtu.be/2LPybWaG4SM
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता