ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मुंगेर में पुलिस-पब्लिक के बीच भिड़ंत, बवाल के बीच पुलिस ने की 10 राउंड फायरिंग

MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हुई है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ है। हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों पर काबू

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हुई है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ है। हंगामा कर रहे स्थानीय लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी है। दरअसल यह सारा हंगामा उस वक्त खड़ा हुआ जब कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवार गांव में पुलिस एक घर में घुस गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर एक 10 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई की जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने कासिम बाजार थाना और सफियाबाद ओपी की पुलिस को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही मुंगेर के आला पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों का बवाल नहीं थमा तो पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर बाद में हवाई फायरिंग भी की। कासिम बाजार थाना इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। मुंगेर से सैफ़ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
5

रिपोर्टर

5

FirstBihar संवाददाता