ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटना पुलिस ने डाला रंग में भंग, होटल में चल रही थी शराब पार्टी, तीन गिरफ्तार

PATNA : सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी पटना में देर रात शराब पार्टी मना रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुरुवार की देर रात तक ये लोग आदर्श होटल में शराब के मजे ले रहे थे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सूबे में शराबबंदी होने के बावजूद भी पटना में देर रात शराब पार्टी मना रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुरुवार की देर रात तक ये लोग आदर्श होटल में शराब के मजे ले रहे थे तभी वहां पुलिस आ धमकी. पुलिस ने इनकी पार्टी में रंग में भंग डाल दिया. पुलिस को देखते ही इन लोगों में हड़कंप मच गया. पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के आदर्श होटल की है. जहां कमरा नंबर 407 में शराब की पार्टी चल रही थी. जिसकी सूचना पुलिस को मिली. पुलिस फौरन होटल पहुंची. आलम यह हुआ कि तीन शराबी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक उनमें से दो व्यक्ति किसी दवा कंपनी के मैनेजर बताये जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. जैसे ही पुलिस को खबर मिली तो पुलिस होटल पहुंची. वहां देखा कि शराब की महफ़िल सजी हुई है. ये लोग शराब के नशे में झूम रहे थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता