ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सासाराम में पुलिस पर लोगों ने किया जमकर पथराव, जवाबी कार्रवाई में हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज

SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई है. लोगों ने पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से हवाई फ़ायरिंग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हुई है. लोगों ने पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया है. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से हवाई फ़ायरिंग और लाठीचार्ज की गई है. पूरी घटना जिले के इंद्रपुरी थाना इलाके के भलुआही गांव की है. जहां पुलिस और पब्लिक आमने सामने भिड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की ओर से किये गए पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों का शीशा टूट गया है. मिली जानकारी के मुताबिक हालात को काबू करने के लिए पुलिस की ओर लाठीचार्ज भी की गई है. बताया जाता है कि कल पुलिस के भय से एक युवक इंद्रपुरी के भलुआही के पास नहर में कूद गया था. आज जब उसका शव भेषही पुल के पास बरामद हुआ, तो हंगामा मच गया. लोगों का कहना है कि पुलिस के खदेड़ने के कारण ही सरोज कुमार गुप्ता की जान गई है. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोग उग्र हो गए तथा पुलिस पर पथराव कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक भलुआही के पास नहर में कूदने से सरोज कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी. जिसके शव को पुलिस ने बरामद किया था. पुलिस कार्रवाई के दौरान की प्रशासन के ऊपर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस का कहना है कि सरोज तिलौथू थाना पुलिस का वांछित था तथा उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जब उसे खदेरा तो बचने के लिये नहर में कूद गया. जिससे उसकी मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजा की मांग कर रहे हैं. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता