ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

गुरू से मिल भावुक हुए रामविलास पासवान, 60 साल बाद हुई मुलाकात

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बचपन में जिस गुरू ने चॉक पकड़ा कर क, ख, ग...लिखना सिखाया वे 60 साल बाद फिर मिल गये हैं. अपने पहले गुरू का टेलीफोन नंबर मिला तो पासवान ने उनसे बात की और आज उनस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को बचपन में जिस गुरू ने चॉक पकड़ा कर क, ख, ग...लिखना सिखाया वे 60 साल बाद फिर मिल गये हैं. अपने पहले गुरू का टेलीफोन नंबर मिला तो पासवान ने उनसे बात की और आज उनसे मिलने पहुंच गए. रामविलास पासवान पटना सिटी पहुंचकर अपने गुरू के पांव छुए और उन्हे शॉल भेंट किया. इसके साथ ही 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी की. गुरु से भेंट के दौरान रामविलास काफी भावुक हो गए. https://www.youtube.com/watch?v=sIBpO1hGnr0 समस्तीपुर के कन्हैया लाल हैं पासवान के पहले गुरू समस्तीपुर जिले के नरहर के रहने वाले कन्हैया लाल रामविलास पासवान के पहले गुरू हैं. उन्होंने ही पासवान को चॉक थमाकर बोर्ड पर लिखना सिखाया था. आज रामविलास पासवान के फुफेरे भाई ने उन्हें कन्हैयालाल जी का मोबाइल नंबर दिया. पासवान ने तुरंत अपने गुरू से बात की. अपने पहले गुरू से बात कर इतने भावुक हो उठे कि उनसे मिलने के लिए वो दिल्ली से पटना सिटी पहुंच गए. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता