ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

जब ट्रैफिक जाम में फंस गए सीएम नीतीश, ट्रैफिक पुलिस के जवान लगे दौड़ने

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला अमूमन कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजामों के बीच राजधानी में निकलता है। नीतीश कुमार के काफिले के गुजरने के पहले सड़कें खाली करा ली जाती

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला अमूमन कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजामों के बीच राजधानी में निकलता है। नीतीश कुमार के काफिले के गुजरने के पहले सड़कें खाली करा ली जाती हैं और ट्रैफिक क्लियर होता है। लेकिन रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पटना में ट्रैफिक जाम के शिकार हो गए। https://www.youtube.com/watch?v=Qmon6LiEEk8 दरअसल रविवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रेडियो स्टेशन के पास फ्रेजर रोड में मुख्यमंत्री का काफिला जाम में फंस गया। सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से जाम ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री के काफिले को रुकना पड़ा। मुख्यमंत्री के काफिले को जाम में फंसते देख ट्रैफिक पुलिस के जवान हरकत में आ गए। सड़क पर दौड़ते, भागते और हांफते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान काफिले के सामने आने वाली गाड़ियों को किनारे कराने लगे। मिनट भर तक मुख्यमंत्री का काफिला जाम में धीमा पड़ा उसके बाद फिर तुरंत आगे बढ़ गया।
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता