ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

FSL में वॉयस सैम्पल देकर निकले अनंत सिंह, डेढ़ घंटे तक पटेल भवन में रहे

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वॉयस सैंपल ले लिया गया है। एफएसएल लैब में अनंत सिंह की आवाज का सैंपल रिकॉर्ड किया गया। अनंत सिंह का वॉयस सैंपल एक मजिस्ट्रेट की तैनाती में रिकॉर्ड

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वॉयस सैंपल ले लिया गया है। एफएसएल लैब में अनंत सिंह की आवाज का सैंपल रिकॉर्ड किया गया। अनंत सिंह का वॉयस सैंपल एक मजिस्ट्रेट की तैनाती में रिकॉर्ड किया गया। पुलिस ने पहले से ही वॉयस सैंपल के लिए स्क्रिप्ट तैयार रखी थी। अनंत सिंह को वॉयस सैंपल देते हुए वही बातें दुहरानी पड़ी जो वायरल ऑडियो में सामने आई थी। भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में जिस वायरल ऑडियो की जांच के लिए पुलिस ने विधायक अनंत सिंह को बुलाया उसी वायरल ऑडियो में हुई बातचीत को स्क्रिप्ट के तौर पर अनंत सिंह ने रिकॉर्ड कराया। वॉइस टेस्ट के लिए अनंत सिंह ने अपनी तरफ से सहमति दी थी, उसके बाद ही उनके सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई. आपको बता दें कि अनंत सिंह चेन्नई से पटना पहुंचे थे. दरअसल अनंत सिंह आंख का इलाज कराने चेन्नई गए थे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता