ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट को लगेंगे पंख, DMRC की टीम आज से शुरू करेगी ड्रोन सर्वेक्षण

DESK: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम फाइलों से जमीन पर उतरने जा रहा है. आज से पटना मेट्रो का ड्रोन सर्वेक्षण शुरू होगा. मेट्रो के दोनों कॉरीडोर के अलाइनमेंट का ड्रोन सर्वे कराया जाएगा.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम फाइलों से जमीन पर उतरने जा रहा है. आज से पटना मेट्रो का ड्रोन सर्वेक्षण शुरू होगा. मेट्रो के दोनों कॉरीडोर के अलाइनमेंट का ड्रोन सर्वे कराया जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी (DMRC) की टीम ड्रोन सर्वेक्षण का काम करेगी. ड्रोन सर्वे के आधार पर ही जमीन को चिन्हित किया जाएगा. https://youtu.be/7GIQGFcidOc पटना में दो रूटों पर मेट्रो दौड़ेगी. पहला कॉरीडोर दानापुर से बेली रोड, पटना जंक्शन, मीठापुर होते हुए एतबारपुर तक जाएगी. वहीं दूसरा कॉरीडोर पटना जंक्शन से गांधी मैदान, साइंस कॉलेज, राजेंद्र नगर से मलाही पकड़ी, जीरो माइल होते हुए न्यू आईएसबीटी तक प्रस्तावित है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बोर्ड की बैठक में मेट्रो के दोनों कॉरीडोर के निर्माण का काम डीएमआरसी को देने का फैसला हो चुका है. इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जा चुका है. आपको बता दें कि डीएमआरसी को 5 साल में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा करना है. वहीं ड्रोन सर्वे का काम 23 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच पूरा करना है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता