ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम नीतीश कर रहे आपात बैठक

PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास में जल संसा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास में जल संसाधन मंत्री और राज्य के आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बाढ़ के हालात की समीक्षा कर रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=PAIGAW45lHc मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार के अलावे लगभग सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव मौजूद हैं। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक नेपाल और उससे निकलने वाली नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कोसी समूह के साथ-साथ गंडक और बाकी अन्य नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की आशंका है। इसे देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कोसी बराज से शनिवार को 2 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है। नेपाल के अंदर बारिश से हालात बद से बदतर कर दिए हैं। ऐसे में यह तय है कि नेपाल की तरफ से बिहार में और ज्यादा पानी का डिस्चार्ज आएगा। इसी स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता