ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

बिहार में दिखी साक्षी और अजितेश की कहानी, लव मैरिज कर प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कहा - नकली नहीं है सिंदूर और मंगल सूत्र, देखें वीडियो

BETTIAH : उत्तर प्रदेश के बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके बॉयफ्रेंड की शादी आज भी मीडिया की सुर्ख़ियों में जगह बनाये हुए है. ऐसा ही एक ताजा मामला आया बिहार क

FirstBihar
Admin
3 मिनट
BETTIAH : उत्तर प्रदेश के बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके बॉयफ्रेंड की शादी आज भी मीडिया की सुर्ख़ियों में जगह बनाये हुए है. ऐसा ही एक ताजा मामला आया बिहार के बेतिया जिले से आया है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी रचा ली है. अन्तरजातीय शादी रचाने के बाद उनके पिता भी शादी मानने को तैयार नहीं हैं. लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर शादी को स्वीकार करने की अपील की है. वीडियो में लड़की कह रही है कि पापा और चाचा धमकी देना बंद कीजिये. https://www.youtube.com/watch?v=7GhE1Zidakg इन दिनों सोशल मीडिया पर बेतिया में इस वीडियो की काफी चर्चा की जा रही है. कुछ ही दिनों पहले ही साक्षी और अजितेश की शादी को लेकर समर्थन और आलोचना जमकर हुई थी. बेतिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में भी लड़की कह रही है कि वे दोनों बालिग हैं. शादी का फैलसा लेने और शादी करने की उनकी उम्र हो चुकी है. प्रूफ के तौर पर उनके पास आधार कार्ड भी है. वीडियो में लड़की अपने पिता और चाचा से अपने पति की जान को ख़तरा बता रही है. वहीं, इस वीडियो में लड़का ये कहते हुए नजर आ रहा है कि 'ससुर जी आप मान जाइये, मांग में सिंदूर और गले में मंगल सूत्र नकली नहीं है.' लड़का यह भी कह रहा है कि उसके ससुराल वाले उसकी फैमिली को परेशान करना बंद करें. उसकी शादी में कोई दोस्त और परिवार के सदस्यों ने मदद नहीं की है. इसलिए उन्हें तंग नहीं किया जाये. लड़के के भाई ने भी मारपीट या किसी बड़ी घटना की आशंका जताई है. लड़की वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. नगर के कालीबाग ओपी प्रभारी ने बताया है कि वीडियो पुलिस तक पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता