ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

प्रकृति की तमाम खूबसूरती समेटे है ककोलत, पर्यटन मंत्री ने दौरा कर सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

NAWADA: जिले के ककोलत जल प्रपात की दशा अब सुधरने वाली है. सरकार में पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने रविवार को ककोलत का दौरा किया और अधिकारियों को यहां सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA: जिले के ककोलत जल प्रपात की दशा अब सुधरने वाली है. सरकार में पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने रविवार को ककोलत का दौरा किया और अधिकारियों को यहां सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया. इस दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद ककोलत जल प्रपात की समय समय पर जांच की जाएगी जिससे फंड का सही तरीके से उपयोग किया जा सके. अद्भुत खूबसूरती समेटे है ककोलत प्रकृति का अद्भुत मजा लेना है तो चले आइए ककोलत. हरे भरे पेड़, पहाड़ों से नीचे गिरता झरना मनभावन दृष्य पेश करता है. हालांकि तमाम खूबसूरती समेटे इस झरने में अभी भी पर्यटकों के लिए तमाम सविधाएं मौजूद नहीं हैं. ककोलत में सैंकड़ों की तादाद में पहुंच रहे पर्यटकों के बीच अब राज्य सरकार की भी इसकी बदहाली को लेकर आंखे खुली हैं. पर्यटन मंत्री ने लिया जायजा सूबे के पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि रविवार को ककोलत पहुंचे और वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान पर्यटन मंत्री ने इस खूबसूरत झरने के आस-पास सड़कों के विकास के बारे में जानकारी दी साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम बनाने की भी बात कही.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता